Use These Things To Thicken The Gravy

सब्जी की ग्रेवी अगर गाढ़ी और टेस्टी हो तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आइए जानें टेस्टी ग्रेवी बनाने के लिए क्या-क्या इस्तेमाल कर सकती हैं-

प्याज प्याज का पेस्ट बनाकर ग्रेवी तैयार कर सकती हैं। ये आपकी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के अलावा ग्रेवी भी गाढ़ा कर देगा।

टमाटर अगर आपको हल्का खट्टा ग्रेवी बनाना है तो टमाटर का इस्तेमाल करें। अगर खट्टा ग्रेवी नहीं चाहिए तो इसे बनाते समय 1 चम्मच चीनी मिला दें।

काजू काजू को पीसकर भी ग्रेवी बना सकती हैं। इससे बना पेस्ट सब्जी के स्वाद को लाजवाब बना देगा। इसे आप पनीर की सब्जी में इस्तेमाल कर फर्क देख सकती हैं।

मखाना अगर घर में काजू या खसखस नहीं है तो आप मखाना की ग्रेवी बना सकती हैं। उसके लिए मखाना में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे इस्तेमाल करें।

सत्तु अगर सब्जी की ग्रेवी बहुत पतली लग रही है तो उसमें सत्तु का घोल मिलाएं। इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच सत्तु को पानी में मिलाकर सब्जी में मिलाएं।

गाजर गाजर की प्‍यूरी बनाकर भी ग्रेवी के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सब्जी की ग्रेवी पोषण से भरपूर और गाढ़ी बनेगी।

आलू अगर सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी करना चाहती हैं तो उसमें एक उबला हुआ आलू मैश करके मिला दें। इससे ग्रेवी एकदम शानदार बनेगी।

खसखस खसखस को पीसकर उसका पेस्ट भी ग्रेवी में उपयोग कर सकती हैं। इससे बनी ग्रेवी का स्वाद बेहद स्वादिष्ट लगेगा।

अन्य जानकारी के लिए नीचे लिंक में क्लिक करे

Click Here