Poisonous froth muddying the zenith of Yamuna, see Surat-e-Hal in pictures

सरकारें यमुना के साफ होने के लाख दावे भले ही करें लेकिन तस्वीरें हकीकत को बयां कर रहीं हैं।

लाखों की आस्था के प्रतीक छठ पर्व की शुक्रवार से शुरुआत हो गई है, लेकिन दिल्ली में यमुना अभी भी मैली ही हैं।

प्रदूषण के चलते यमुना का पानी अभी भी काला है और उसमें दूर-दूर फैली झाग की मोटी चादर छठ के व्रती लोगों के सब्र का इम्तिहान लेती नजर आ रही है।

दिल्ली के वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक फिलवक्त यमुना नदी यूं ही बह रही है।

यमुना में उठती झाग पर बीते सालों की तरह इस बार भी छठ पर्व से पहले दिल्ली की सियासत गरम है।

दिल्ली सरकार, भाजपा व कांग्रेस की सियासी त्रिकोण के बीच शुक्रवार को छठ व्रती अर्घ्य देने की जगह तलाशते दिखे।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्ल्यूनल (एनजीटी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच यमुना की लंबाई 22 किमी है, इसी हिस्से में 76 फीसदी प्रदूषण होता है।

सिंगर पलक मुछाल से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

अन्य जानकारी के लिए नीचे लिंक में क्लिक करे

Click Here