Make This Healthy Dish Instantly With Semolina

सूजी से बनने वाले डिशेज एक तो झटपट बन जाते हैं, साथ ही सुपाच्य और हेल्दी भी होते हैं। आइए जानें इससे आप क्या-क्या बना सकती हैं-

सूजी हलवा सूजी हलवा को आप बस 10 मिनट में बना सकती हैं। डिजर्ट के लिए यह बेस्ट हो सकता है। इसे बनाने में सूजी, किशमिश, चीनी, घी और पानी की आवश्यकता होगी।

उपमा उपमा को आप सुबह के ब्रेकफास्ट में या फिर कभी भी जब हल्का खाने का मन करे तो बना सकती हैं।

उत्तपम सूजी से उत्तपम बनाने के लिए इसमें थोड़ा दही मिलाकर बैटर बना लें। अब अपने स्वाद के अनुसार गाजर, प्याज व हरी सब्जी डालकर उत्तपम बना लें। फिर चटनी के साथ सर्व करें।

इडली सूजी से इडली बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए थोड़ा दही मिलाकर सूजी का बैटर तैयार लें और फिर इडली स्टैंड में डालने से पहले उसमें हल्का खाने वाला सोडा मिला दें।

सूजी बॉल्स सूजी बॉल्स खाने में बेहद टेस्टी लगते हैं। इसे स्टीम पर पकाया जाता है और फिर राई, करी पत्ता, हरी मिर्च आदि का तड़का लगाकर हरी व लाल चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

डोसा सूजी से आप क्रिस्पी व कुरकुरा डोसा बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दही मिलाकर डोसा बैटर तैयार कर लें और फिर आलू-पनीर का मसाला डालते हुए इसे बना लें।

सूजी अप्पे सूजी में दही, प्याज, गाजर, नमक आदि मिक्स करते हुए गाढ़ा बैटर बना लें और फिर अप्पे के सांचे में ऑयल ग्रीस करते हुए बैटर डालकर पकाएं। सूजी के अप्पे तैयार हैं।

अन्य जानकारी के लिए नीचे लिंक में क्लिक करे

Click Here